सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की हुई मौत , परिवार में मचा कोहराम

0
6

 

मुडिला/कादीपुर

सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में गुरुवार सुबह तड़के सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर निवासी पवन यादव का 13 वर्षीय पुत्र अंश यादव गुरुवार सुबह चार बजे सांप के डंसने का शिकार हो गया परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं घटना से पूरे नरसिंहपुर गांव में शोक का माहौल हैं ग्रामीणों ने लोगों से बरसात के मौसम में खेतों बगीचों और झाड़ियों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की हैं।

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें