कादीपुर में AAP सांसद संजय सिंह का जोरदार स्वागत, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
कादीपुर, सुल्तानपुर
मुडिला /कादीपुर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार दोपहर 2:30 बजे सरायमोहिद्दीनपुर कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। कादीपुर में पटेल चौक पर कादीपुर के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वंश राज दुबे भी उनके साथ मौजूद रहे। स्वागत के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता देश को हिंदू-मुसलमान करके बर्बाद करना है। सरकार स्कूल बंद कर रही है और अनपढ़ भारत बनाना चाहती है।
सांसद ने बताया कि इस समय पूरे प्रदेश में बेरोजगारों का आंदोलन चल रहा है। प्रयागराज और लखनऊ के इको गार्डन में सहायक पंचायतों के आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की रोजगार देने की कोई प्राथमिकता नहीं है।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पाल, महासचिव डॉक्टर लालजी मौर्य, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आस मोहम्मद, प्रदेश महासचिव छात्र सभा कुलदीप यादव, साहिल तिवारी, संगम अग्रहरि, रमाशंकर गौतम, महेश कुमार, श्याम राकेश सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, बहादुर रामसनेही एडवोकेट और अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
के मास न्यूज़ पत्रकार मुडिला






















