पुलिस चौकी मे थप्पड़ कांड के बाद भाजपा नेत्री ने मीडिया के समक्ष क्हा विपक्षी और बिल्डर मेरे खिलाफ रच रहे षडयंत्र, निष्पक्ष जाँच किया मांग

0
3

 

सुल्तानपुर

 

सुलतानपुर के शाहगंज पुलिस चौकी में हुए “थप्पड़ कांड” को लेकर अब भाजपा नेत्री गीता गुप्ता उर्फ पूजा कसौधन ने चुप्पी तोड़ी है। वायरल वीडियो के बाद पहली बार सामने आकर उन्होंने खुद को पीड़ित बताया और इस पूरे मामले को उनके खिलाफ रची गई साजिश करार दिया है।

 

दरअसल कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें शाहगंज चौकी परिसर के अंदर पूजा कसौधन और अरुण नामक युवक के बीच विवाद और थप्पड़ मारने का दृश्य दिख रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूजा कसौधन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

 

अब पूजा कसौधन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा वायरल किया गया है। पूरे घटनाक्रम को जानबूझकर छिपाया गया है। उन्होंने कहा _”मैं किसी पर हमला करने वाली नहीं हूं, बल्कि स्वयं उत्पीड़न की शिकार हूं। मैं अपने सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हूं।_ भाजपा नेत्री पूजा कसौधन ने कहा कि “मैं पीड़ित हूं” – थप्पड़ कांड पर पहली बार बोलीं भाजपा नेत्री पूजा कसौधन, लगाया साजिश का आरोप

2. शाहगंज चौकी विवाद: पूजा कसौधन बोलीं- वीडियो का एक हिस्सा वायरल कर बदनाम किया जा रहा

3. सुलतानपुर: भाजपा नेत्री ने कहा- बिल्डर और विपक्षी लोग रच रहे षड्यंत्र, मांग की निष्पक्ष जांच

“पिछले कई दिनों से कुछ लोग मेरी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। कुछ प्रभावशाली बिल्डर और विपक्ष से जुड़े लोग मेरी सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। मैं किसी के साथ अन्याय नहीं करना चाहती, लेकिन अपने साथ हो रहे अन्याय को अब और सहन नहीं करूंगी। मुझे न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है।

पूजा कसौधन ने मांग की है कि सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर निष्कर्ष न निकाला जाए। पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच हो, ताकि वास्तविक दोषियों का पर्दाफाश हो सके।

 

वहीं भाजपा जिला नेतृत्व का कहना है कि पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

 

फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजरें पुलिस की निष्पक्ष जांच और कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जिससे साफ हो सके कि शाहगंज चौकी में आखिर हुआ क्या था।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें