पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत

0
1

 

मुडिला / सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को फॉर्च्यूनर, बोलेरो और एंबुलेंस की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा कूरेभार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 143 के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में थे, जिसके चलते टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीटीओ शैलेंद्र तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए अपने सरकारी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कूरेभार पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पीटीओ शैलेंद्र तिवारी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुड़िला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें