अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर किया गया स्वागत समारोह का आयोजन

0
116

आजमगढ़ दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के चकिया चक मुर्तजा गांव निवासी रामचेत अकेला का संगठन के प्रति कार्य कुशलता को देखते हुए भाजपा जिला लालगंज के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर भारती के द्वारा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा लालगंज घोषित किया गया। जिला उपाध्यक्ष की घोषणा के बाद जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा लालगंज व मंडल प्रभारी मैगना इंद्र पति सेवक के नेतृत्व में चकिया गांव में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रामचेत को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। इंद्र पति सेवक ने कहा कि रामचेत को अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के दलितों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ मिलेगा तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दलितों के साथ मिलकर पुनः अपना सरकार बनाएगी। स्वागत के इस मौके पर उदयराज सिंह, गुलाबचंद, कंचन, रामनवल, रामपलट, बंसराज, शिवजोर, शारदा देवी, परम शीला, ज्ञानमती, फूला देवी सहित गांव व क्षेत्र के दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे

In