ब्रेकिंग न्यूज
सुल्तानप
सुल्तानपुर जिलाकारागर मे बंदी की मौत की जाँच की उठी मांग, बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव तिलकधारी एडवोकेट ने संगठन के राष्ट्रीय कमांडर विजय राणा चमार के निर्देश पर ज्ञापन सौपा गया, प्रमुख महासचिव तिलकधारी ने बताया कि बंदी नक़छेद कोरी पुत्र मनोहर कोरी निवासी गांव चरथाई थाना धनपतगंज का निवासी था, और वह 25 मार्च को अपनी पत्नी की हत्या मे जेल गया था। लेकिन बीते 6 अप्रैल की रात जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई, इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए बहुजन अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौपा गया, इस मौके पर बहुजन अधिकार सेवा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिएडवोकेट तिलकधारी गौतम, लक्ष्मीकांत शर्मा, ध्रुव नारायण विश्वकर्मा, निसार अंसारी, नगर अध्यक्ष रामतीरथ भारती, शंकर कोरी, अजय कोरी, पंकज कोरी, सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






















