बरौसा/ सुल्तानपुर
उपनिरीक्षक की बाइक बनी चर्चा का विषय
मामला थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर का है जहां पर निरीक्षक की बाइक पर आगे की नंबर प्लेट पर पुलिस लिखा हुआ है और पीछे की नंबर प्लेट पर लाल नीली पट्टी लगी है। जनपद सुलतानपुर थाना गोसाईगंज में तैनात उप निरीक्षक प्रमोद मिश्रा की बाइक को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक प्रमोद मिश्रा पिछले डेढ़ वर्ष से थाना क्षेत्र हल्का नंबर चार मे कार्य देख रहे हैं ।शासन के निर्देश पर वह अक्सर पुलिस बल के साथ ग्रामीण क्षेत्र से लेकर बाजारों तक गहन चेकिंग अभियान चलाते रहते हैं। इसी बीच उनकी निजी बाइक की नंबर प्लेट को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि बाइक के आगे नंबर प्लेट पर नम्बर संख्या की जगह पुलिस लिखा हुआ जबकि पीछे प्लेट पर केवल पुलिस की लाल नीली पट्टी बनी हुई है। वहां पर स्पष्ट नंबर अंकित ना होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है की जब आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जाता है और करवाई की जाती है ।तब पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भी नियमों का पालन करना चाहिए। मामले को लेकर जब क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक करवाई की जाएगी।
पत्रकार लल्लन के मास न्यूज़ बरौसा सुल्तानपुरम






















