माहुल(आजमगढ़)। स्थानीय नगर के काली चौरा मन्दिर परिसर स्थित पोखरे में नई उम्मीद सेवा समिति द्वारा नलकूप के माध्यम से पानी भरवाया गया। जिसकी नगर में काफी प्रशंसा हो रही।
नई उम्मीद सेवा समिति द्वारा अभी हाल में ही क्षेत्र के रसूलपुर स्थित गोशाला में संरक्षित पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई थी। भीषण गर्मी में जहां चारों तरफ हाहाकार मचा है तालाब और पोखरों के सूखने से पशु पक्षी सभी बेहाल है। काली चौरा मंदिर के पोखरे को पानी से भर जाने से आसपास के गांवों के लोगों पशु पक्षियों को काफी राहत मिलेगी। पोखरे में पानी भरने के बाद समिति के प्रबंधक सुजीत जायसवाल आंसू ने कहा कि पशु पक्षियों और इस जगत के सभी जीव जंतुओं का जीवन इतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि मनुष्य का है। पोखरे में जल के संरक्षण से इनके पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
संवाददाता संतोष मिश्रा और सोनू की रिपोर्ट


















