कादीपुर क्षेत्र में अचानक तेज आंधी के हुई बारिश, किसानों को हुआ भारी नुकसान

0
1

मुडिला/कादीपुर ब्लॉक अंर्तगत दिनांक 05 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को शाम लगभग 4 बजे अचानक मौसम का बदलाव हुआ, चारो तरफ काले घने बादल छा गए। कुछ ही पलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। जिससे खेतों में अधपके धान आंधी की वजह से गिर गए। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस भारी आंधी से कई पेड़ गिर गए जिससे कुछ घंटों के आवागमन अवरुद्ध रहा, कई बिजली के खंभे एवं तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आंधी और बारिश के बाद से कई गावों में बिजली की सप्लाई भी नहीं हों रही है। जिससे सभी लोगो को अंधेरे का सामना करना पड़ा रहा है।

विवेक कुमार के मास न्यूज़ पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें