सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मौलागंज के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि कादीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से दोनों युवतियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया मृतक युवतियों की पहचान मंनकी निषाद 20 वर्ष पुत्री प्रकाश निषाद तथा पार्वती निषाद 22 वर्ष पुत्री लाल बहादुर निषाद निवासी लोटेरिया टांटिया नगर के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस दर्दनाक हादसा से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

















