सावन के प्रथम सोमवार को चहुंओर गूंजा हर हर महादेव का उदघोष
शिवालयों में जल चढ़ा कर श्रद्धालुओं ने की मंगलकामना
आजमगढ़ स्थानीय नगर माहुल और आसपास के मंदिरों और शिवालयों पर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव को जल अर्पित कर मंगल की कामना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर हर महादेव के उदघोष से पूरा क्षेत्र दिन भर गूंजता रहा।
माहुल नगर के सिद्धपीठ काली चौरा मंदिर, पवई रोड स्थित शिव मंदिर, मौलनापुर के झारखंड शिव मंदिर परऔर बरामदपुर शिव मन्दिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया। अपने परिवार और बच्चों के साथ आकर शिव जी का दर्शन पूजन कर उनका श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
माहुल चौकी प्रभारी ने किया रुद्राभिषेक
माहुल(आजमगढ़)। स्थानीय नगर के पवई रोड स्थित शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को पुलिस चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ने क्षेत्र में सुख शांति के लिए रुद्राभिषेक किया।जिले के विख्यात आचार्य पंडित अभिषेक पाण्डेय और पंडित उपदेश शुक्ल ने विधि विधान से रुद्राभिषेक का कार्य संपन्न कराया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह सहित थाने और चौकी का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
संवाददाता संतोष मिश्रा और सोनू की रिपोर्ट




















