शारदा सहायक खंड 16 की पुलिया जर्जर व सकरी होने के कारण किसानों को खेतों तक पहुंचने में हो रही कठिनाई चौड़े पुल का कर रहे मांग

0
1

बरौंसा सुल्तानपुर

जनपद सुल्तानपुर विकासखंड जयसिंहपुर के ग्राम सभा मसीरपुर किसान रामलाल पिंटू आदि ने मांग पत्र के माध्यम से कहना है कि शारदा सहायक खंड 16 की दोनों नहरे पर ग्रामीणों को अपने खेतों में आने जाने हेतु कदम पुलिया (सकरी पुलिया )का निर्माण सिंचाई विभाग शारदा सहायक खंड 16 द्वारा कराया गया था जो अब जर्जर अवस्था में है ग्रामीणों का पुलिया पर से आवागमन खतरे को आमंत्रण दे रहा है इस पुलिया से मोकलपुर जयसिंहपुर मसीरपुर व दुबेपुर के लोगों का आवागमन होता है जयसिंहपुर के कृषकों एवं राहगीरों का एकमात्र नहरपार करने का आवागमन एक पुलिया है ग्राम दुबेपुर के निवासियों के सड़क की सुविधा नहीं है चार चक्का वाहन जाने का कोई रास्ता नहीं है यदि जर्जर एवं जीर्ण शीर्ण इस पुलिया के स्थान पर विभाग द्वारा किसी चौड़े पुल का निर्माण करवा दिया जाता है तो वहां के कृषकों समेत क्षेत्र के तमाम लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी चौड़े पुल का निर्माण टूटी पुलिया के स्थान पर करवाया जाना नितांत आवश्यक एवं न्याय संगत है

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें