बैंक से कर्ज लिए बड़े बकायेदरों पर ताबड़तोड़ कुर्की की कार्यवाईसे लिस्टेड कर्जदारों की नींदहराम

0
0

 

 

सुल्तानपुर

 

भदैंया ब्लॉक के कामतागंज बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के कर्जदारों पर ताबड़तोड़ चल रही कुर्की की कार्रवाई, पखवाड़े भर के अंदर चौथी कुर्की का आदेश जारी, बैंक सर्किल की क्षेत्रीय ग्राम सभा बभनगंवा और अभिया कला से तीन बड़े बकायेदारों की कुर्की की कार्रवाई होने के बाद, चौथे बड़े बकायेदार प्रयाग दीन पांडेय सुत रामकिशोर पांडेय ग्राम लाखीपुर के खिलाफ जारी हुआ कुर्की का आदेश, बैंक प्रबंधन के अनुसार 3 लाख 65 हजार 3 सौ 74 + ब्याज के बकाए पर, बार – बार सूचना देने के बावजूद बैंक शाखा से संपर्क ना करना उपभोक्ता को पड़ा भारी, तदोपरांत एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन ने सख्ती दिखाते हुए, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी की निगरानी में गाटा संख्या 184, 203 व 204 लगभग 2.23 हेक्टेयर भूमि कुर्क करने का आदेश किया जारी, क्षेत्रीय संग्रह अमीन लाल बहादुर दुबे व उनकी टीम ने आदेश को अमल में लाते हुए बताया कि, उक्त कुर्क की गई जमीन को उपभोक्ता द्वारा किसी भी प्रकार के हस्तांतरण बिक्री व दान आदि पर नहीं रह गया है कोई अधिकार, सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और बड़े बकायदारों पर जल्द ही जारी हो सकता है कुर्की का आदेश, विश्वस्त् सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में कुर्क की गई जमीनों की अगले सप्ताह हो सकती है नीलामी !!

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें