टांडा बांदा हाईवे पर आमने-सामने से दो कार टकराई हादसे में हुए छह लोग हुए घायल

0
3

बरौसा सुल्तानपुर

 

आज दिनांक 14/07/2026 को जनपद सुल्तानपुर थाना गोसाईगंज क्षेत्र के टांडा बांदा हाईवे पर मंगलवार को मोतीगंज के पास दो कार आमने-सामने टकरा गई हादसे में छह लोग घायल हो गए गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है क्षति ग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है प्रतापगढ़ जिले के महताब और हयात अहमद मंगलवार दोपहर 2 बजे कार से अम्बेडकर नगर की तरफ जा रहे थे गोसाईगंज थाने के मोतीगंज बाजार के पास सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई रफ्तार अधिक होने से दोनों कार के आगे का हिस्सा क्षति ग्रस्त हो गया हादसे में महताब और हयात गंभीर रूप से घायल हो गए कार में सवार तौफीक तनवीर तारीक और आमिन को मामूली चोटे आई है सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस ने घायलों को आनन फानन में अस्पताल भिजवाया और प्रकरण की जांच में जुट गई

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें