और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान तहत वृक्षारोपण
जलालपुर/अम्बेडकर नगर
अब इस क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यूको बैंक ने मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में अपनी नई शाखा खोली है। बुधवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। समारोह की शुरुआत बैंक के शाखा प्रमुख अभिषेक कुमार पाठक द्वारा विधि-विधान से किए गए पूजन-अर्चन से हुई। इस दौरान माँ सरस्वती एवं भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर लोन एंड मार्केटिंग हेड अमन रंजन,सहायक शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक अंकुर यादव, जय प्रकाश पांडेय, सौरभ सिंह, अशोक सिंह, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, सोनू गौड, आदित्य गोयल, शिवम आर्या, विवेक सोनी सहित बैंक के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।




















