स्कूल से घर आ रहीं छात्रा की दुर्घटना से हुई मौत

0
1

 

 

सूरापुर/सुल्तानपुर जिले के थाना कादीपुर के अंतर्गत मंगरावा के भगवती नगर मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने छात्रा को जोर से टक्कर मार दी जिससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर परिजन पहुंच कर आनन-फानन में परिजन छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कादीपुर ले गये काफी खून गिर जाने से डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। जब घर वालों को पता चला कि छात्रा की मौत हो गयी घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। घर में कोहराम मचा हुआ है। वह कक्षा 9 में पढ़ाई कर रही थी वह पंडित परमहंस इंटर कॉलेज बजरंग नगर कादीपुर सुल्तानपुर की छात्रा थी उसकी पहचान अंकिता मिश्रा पुत्री इंद्रभान मिश्रा ग्राम कलिकापुर के रूप में हुई । उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष की थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बड़ी खोजबीन के ट्रक को करौंदीकला थाने के पास पकड़ी ली गई है जहां पर पुलिस विभाग विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है।

अमित कुमार पत्रकार

के मास न्यूज नेटवर्क

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें