2027 के रण के लिए यूथ ब्रिगेड ने कसी कमर,बूथ तक संगठन मजबूत करने का फरमान

0
8

 

 

सुल्तानपुर। मिशन 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के युवा संगठन ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। जिला सपा कार्यालय,सुपर मार्केट में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर हुई बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।विधानसभा और ब्लॉक पदाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश,कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।बैठक में मजबूत संगठन,सत्ताईस में साइकिल के नारे के साथ मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी दोहराया।जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद ने कहा कि 2027 के चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। गांव से बूथ तक संगठन को सक्रिय कर चुनावी मैदान में पूरी ताकत से उतरना होगा।बैठक में जऱताब रजा खान,सुरेश कुमार गौतम, अमरीश कान्त गौतम, हिमांशु यादव, आदर्श यादव, नूर आलम, शानू भाई, नौशाद कुरैशी, रामू, आरिफ, राकेश पाल, आसिफ, सुग्रीव निषाद, प्रिंस मौर्य, रामू जायसवाल, आरिफ अंसारी, विधानसभा कोषाध्यक्ष सचिन पाठक, अभिषेक गुप्ता, शशांक दुबे, मो.तनवीर, मो.आसिफ, मो.शाहबाज समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें