खीरी जनपद स्थानांतरण पर पुलिस अधीक्
सुल्तानपुर
जनपद खीरी स्थानांतरण होने पर कादीपुर के निवर्तमान क्षेत्राधिकारी विनय गौतम को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के कैंप कार्यालय में आज वृहस्पतिवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने उन्हें सम्मानित करते हुए सुल्तानपुर में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस विभाग के प्रति उनके योगदान की प्रशंसा की।
एसपी ने कहा कि विनय गौतम ने अपने कार्यकाल के दौरान जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने नई तैनाती पर सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह सहित अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी निवर्तमान सीओ के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।














