बरौंसा सुल्तानपुर
सुल्तानपुर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टांटिया नगर में स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुड़ गई सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया घायल युवकों की पहचान मोतिगर पुर थाना क्षेत्र के नानेमऊनिवासी अविनाश पुत्र उल्फत राम सत्यम पुत्र राजित राम और शिवम पुत्र नन्हेंलाल के रूप में हुई है जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा
In















