झाड़-फूंक में बीता समय; छात्रा की मौत, विषैले जन्तु की काटने की आशंका

0
2

 

सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के बनगवांडीह (बेरूका) गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना मेंनिरालानगर ,अखडण्डनगर के एक निजी स्कूल की छात्रा की मौत हो गई। शनिवार की रात्रि में पायल सिंह(13)पुत्री पवन सिंह, रात में अपनी बहनों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु के काटने की आशंका जताई गई।

घटना की जानकारी होने पर परिजन तत्काल चिकित्सकीय उपचार कराने के बजाय पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए। बताया गया कि किशोरी के दादा राम अजोर सिंह उर्फ पुजारी ने भी शुरुआत में झाड़-फूंक की। बाद में सर्पदंश की आशंका बढ़ने पर परिजन उसे कादीपुर क्षेत्र के करपीरामपुर ले गए। वहां से भी राहत नहीं मिलने पर जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को उम्मीद थी कि उपचार से उसकी हालत में सुधार होगा, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। घटना से परिवार में गहरा शोक है।

सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर विषैले जंतु के काटने की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय उपचार की जरूरत को सामने ला दिया है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें