बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया

0
1

गाजीपुर। जनपद के जखनिया विधानसभा के ग्रामसभा अलीपुर मदरा में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयन्ती सप्ताह पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा, कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत देश को केवल संविधान ही नहीं दिया, बल्कि एक समतामूलक समाज की दिशा भी दिखाई, हमारे देश के विकास और सामाजिक समृद्धि की नींव को मजबूत किया। उन्होंने देश को समानता, न्याय और संविधान की ऐसी नींव दी, जिस पर आज का भारत मजबूती से खड़ा है। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का संकल्प लेना जरूरत है। हमें उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा। जिला प्रवासी राणा सिंह ने कहा बाबा साहब का सपना था, कि हर व्यक्ति को सम्मान और अधिकार मिले। आज हम सभी का कर्तव्य है, कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाएं और सामाजिक समरसता को मजबूत करें। इस संगोष्ठी को रामराज बनवासी व इंद्रदेव कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर धर्मवीर राजभर, आदि नेता उपस्थित थे। वरिष्ठ नेता रामनरेश कुशवाहा ने कहा बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कठिन संघर्षों के बावजूद शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ी। आज जरूरत है, कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और सबके लिए मिल रहे समान अवसर का लाभ उठाएं। इस अवसर पर संगोष्ठी को रामप्रकाश दुबे, संकठा प्रसाद मिश्र, शैलेश राम, सोनिया कुमार आदि ने संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया। हम सभी का कर्तव्य है, कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाएं और सामाजिक समरसता को मजबूत करें। संगोष्ठी को रामराज बनवासी व इंद्रदेव कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर धर्मवीर राजभर, आदि नेता उपस्थित थे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें