नए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को मिली गाजीपुर की कमान

0
1

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 अप्रैल 2026 को प्रशासनिक तबादलों की एक नई सूची जारी की, जिसमें गाजीपुर के जिलाधिकारी अविनाश कुमार (2013 बैच IAS) का स्थानांतरण अलीगढ़ कर दिया गया है। उनकी जगह अनुपम शुक्ला (2016 बैच IAS) को गाजीपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अविनाश कुमार ने गाजीपुर में लगभग एक साल (21 अप्रैल 2025 से) का कार्यकाल पूरा होने से ठीक एक दिन पहले तबादला किया गया है। उन्हें अब अलीगढ़ का DM बनाया गया है।
अनुपम शुक्ला अभी तक अंबेडकरनगर के DM थे। उन्हें गाजीपुर भेजा गया है। उनके स्थान पर अंबेडकरनगर में ईशा प्रिया नई DM बनाई गई हैं। यह तबादला उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों (करीब 24 अधिकारियों) के फेरबदल का हिस्सा है, जिसमें अयोध्या, बाराबंकी, सोनभद्र, हापुड़ आदि जिलों के DM भी बदले गए हैं।
अनुपम शुक्ला 2016 बैच IAS अधिकारी हैं। इनका मूल निवास बिहार मे पटना है, इनकी शैक्षिक योग्यता: M.Sc. (Forestry) from Indira Gandhi National Forest Academy, Dehradun; मे हुई है। इससे पहले इन्होंने जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर (अप्रैल 2025 से अब तक), विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, निदेशक, उत्तर प्रदेश गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोत विकास एजेंसी (UPNEDA), MD, UP Renewable & EV Infrastructure Ltd. व जौनपुर में CDO आदि पदों पर कार्यरत रहे है।
अनुपम शुक्ला को कार्यकुशल, त्वरित निर्णय लेने वाले और विकास-उन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है। गाजीपुर जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिले में उनकी तैनाती को शासन का एक सोचा-समझा कदम माना जा रहा है।
गाजीपुर की जनता को उम्मीद है, कि नए DM के नेतृत्व में विकास कार्यों में तेजी आएगी, जनसुनवाई बेहतर होगी और जिले की समस्याओं (जैसे कृषि, उद्योग, कानून-व्यवस्था) पर प्रभावी कार्य होगा।

जय प्रकाश चंद्रा,ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें