थाने में नहीं हुई कार्रवाई, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

0
2

पहसा(मऊ) हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकुची डाड़ीडीह गांव निवासिनी आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया कि विगत बृहस्पतिवार को प्रातः के लगभग 10:00 बजे उसके गांव के ही दुर्ग विजय यादव,दीपांजलि यादव, संजू देवी, सुषमा देवी, कबूतरी देवी,केदार यादव ,ज्ञांती देवी, प्रदीप यादव, प्रवीण यादव हाथ में लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व लोहे का राड लेकर खरपत्तू यादव के साथ उसके दरवाजे पर आए तथा वहां लगे चिलबिल के हरे पेड़ को काटने लगे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उसे मारने हेतु दौड़ाया, बचाव के लिए जब वह घर के अंदर भागी तो आरोपितों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट किया साथ ही उसके करकट को ईंट पत्थरों से तोड़ दिया। मौके पर 112 नंबर पुलिस आई तो हमलावर भाग गए। घटना की सूचना थाने पर देने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें