पहसा (मऊ) श्रीगिरजा पति उ मा वि गढ़वा के प्रागण में दुर्गा पूजन के अवसर पर सोमवार के दिन भव्य मेले के आयोजन में मिक्की माउस झूले का बच्चों ने झूमकर आनन्द लिया । 45 वर्षों से लगने वाले मेले में म्रामीण अंचल के दर्जनों गांव के लोग दुर्गा जी के प्रतिमा का दर्शन ,पूजा अर्चना कर मेले में लगे पकौड़ी ,जलेबी ,चाट का आनन्द छक कर लिया । बही मनिहारी भी खूब बिका ।हल्के की पुलिस ,पी ए सी बल भी अपनी डिप्यूटी में मुस्तैद रहे।इस अवसर पर अवकाश प्राप्त ए बी एस ए ललित मोहन पाण्डेय,समाज सेवी ओमप्रकाश पाण्डेय , प्रधानाचार्य राजीव कुमार पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय,अशोक पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्द लाल बागी ,लालजी अकेला,अरविन्द कुमार ,कोमल चौहान आदि दर्शनार्थी सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
In














