खराब नलों से पानी की जगह निकल रहा कचरा, दे रहा बीमारी को दावत

0
3

 

फूलपुर आजमगढ़ जिले के अहरौला ब्लाक के अंतर्गत आने वाले अति प्राचीन तपोस्थली एवं धार्मिक स्थल दुर्वासा धाम स्थित राम जानकी मंदिर परिसर इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है मंदिर परिसर में लगा एकमात्र इंडिया मार्क हैंड पंप नल पिछले काफी समय से खराब पड़ा है इसके चलते यहां आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय निवासियों का पीने का पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है स्थानीय ग्रामीण और मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस धाम पर रोजाना सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं मंदिर परिसर का यह हैंड पंप पानी पीने का एकमात्र मुख्य साधन है इसके खराब होने से दूर दराज से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई सुनवाई ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप को ठीक करने के लिए संबंधित विभाग और स्थानीय ब्लॉक प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं जनता और श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन और अहरौला ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी वीडियो से मांग से मांग की है की जनहित और धार्मिक स्थल की महानता को देखते हुए इस हैंडपंप को तत्काल रीबोर या मरम्मत कराया जाए ताकि लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल सके

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें