सड़क दुर्घटना में दो युवतियों के मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को हुए राजी

0
2

सड़क दुर्घटना में दो युवतियों के मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को हुए राजी

बरौंसा सुल्तानपुर

सड़क दुर्घटना में युवतियों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को जब उनका शव घर लाया गया तो परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए

 

गोसाईगंज थाने के टांटिया नगर निवासी पार्वती और मनकी सोमवार को सैफुल्लागंज स्थित शिव मंदिर पर जल अभिषेक कर पैदल घर लौट रही थी लखनऊ बलिया राजकीय मार्ग पर मौलागंज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें रौंद दिया जिसमें दोनों की मौत हो गई मंगलवार दोपहर बाद जब युवतियों का शव घर लाया गया तो चीख पुकार मच गई पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था जिससे ग्रामीणों में आक्रोश था परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी सड़क दुर्घटना अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक मदद और गांव मे घर तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते पर खड़जा निर्माण की मांग पर अड़ गए एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह थाना अध्यक्ष अखंड देव मिश्रा ने पीड़ित परिवार से बात कर उन्हें विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत मदद का भरोसा दिलाया करीब एक घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए गांव के गोमती नदी किनारे दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया थाना अध्यक्ष अखंड देव मिश्रा ने बताया तहरीर प्राप्त कर एफआईआर दर्ज किया जाएगा आरोपी चालक की तलाश जारी है

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें