बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम को मिली बड़ी जिम्मेदारी,अयोध्या मंडल का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

0
1

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम को मिली बड़ी जिम्मेदारी,अयोध्या मंडल का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

 

मुडिला/सुलतानपुर बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बार फिर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम पर भरोसा जताया है। पार्टी ने सुरेश गौतम को अयोध्या मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है।

जैसे ही यह खबर बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मिली, पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।

अयोध्या मंडल का प्रभार मिलने के बाद सुरेश कुमार गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा को मजबूत करने के लिए अयोध्या मंडल के सभी जिलों में जनसंपर्क तेज किया जाएगा और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

सुरेश गौतम इससे पहले सुलतानपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूती देने का काम कर चुके हैं।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें