पूर्वांचल एक्सप्रेसवे माईल स्टोन 79.6 पर भीषण हादसा, शहीद का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, चार की मौत

0
7

सुलतानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 79.6 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चंडीगढ़/पंचकूला से शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर गाजीपुर/देवरिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान एंबुलेंस चालक जसपाल (30), साजन सिंह (35), गौरव सिंह (28) और राम समुझ सिंह (40) के रूप में बताई गई है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही हलियापुर थाना पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में एंबुलेंस के अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तथ्यों के आधार पर दुर्घटना की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

 

सबसे मार्मिक पहलू यह है कि जिस एंबुलेंस में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जा रहा था, उसी एंबुलेंस के हादसे में चार लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें