आजमगढ़ जनपद की अहरौला पुलिस ने कोल्डड्रिंक मे जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

0
3

 

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा परा में कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया
है । दिनांक 05.03.2026 को प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 103(1)/123 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने से एक युवती की मृत्यु हो गई। घटना दिनांक 04/05.03.2026 की रात्रि की बताई गई है। आज दिनांक 05.03.2026 को थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा मय हमराह का0 सुखराम यादव व का0 अभिषेक मौर्या के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दिलीप कुमार उर्फ डीएम पुत्र जियालाल निवासी ग्राम पारा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष को बरामदपुर पुलिया मंदिर के पास से समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें