बूथ संख्या 126 क्षेत्र पंचायत अखण्डनगर पर पड़ा 87.73 प्रतिशत हुआ मतदान
अखण्डनगर /सुल्तानपुर
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बूथ संख्या 126 क्षेत्र पंचायत अखण्डनगर पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। यहां कुल 87.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।अखण्डनगर ब्लाक पर कुल मतदाता 425 थे। जिसमें 1 मतदाता किसी कारणवश निरस्त होने से कुल 424 मतदाताओं मे से 372 मतदाताओं ने अपना मतदान किया।आंकड़ों के अनुसार महिलाओं की कुल संख्या 63 थी, जिसमें से 53 महिलाओं ने मतदान किया। वहीं पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 362 थी, जिसमें से 319 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 126 अखण्डनगर क्षेत्र पंचायत में सबसे अधिक मतदान होने से शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।योगेश पाण्डेय पीठासीन अधिकारी, रविन्द्र सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मतदान के लिए एक मत पेटिका का प्रयोग हुआ मतदान चार बजे मतदान बंद हो गया मतपेटी चार बजे सील कर दिया गया।जबकि समाजवादी पार्टी के एजेंट ने मीडिया के समक्ष बताया कि मतदान पेटी को लगभग 4.25 बजे मतदान पेटी को सील करने की की बात को कहा और बताया कि जानकारी के आभाव मे ऐसा हुआ। सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुपालन करने मे गलती हुआ कि समय का ध्यान नही दिया गया।
नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर
















