पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को अखण्डनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
8

सुलतानपुर

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अखण्डनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 336/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 16/17 पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम सुलतानपुर के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अखण्डनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 को वांछित अभियुक्त अरविन्द प्रताप उर्फ शेरू पुत्र स्व० राजितराम निवासी बड़ौरा ख्वाजापुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध महिला संबंधी अपराध में मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल कमलेश व कांस्टेबल रामजीत यादव शामिल रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें