धर्पपरिवर्तन के मामले को लेकर भिड़े दो पक्ष, दी तहरीर

0
2

 

अखंड नगर/ कादीपुर

अखंड नगर थाना क्षेत्र के नरवारी गांव से जुड़ा है मामला
छह हिरासत में, हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने दी तहरीर
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के जिले की सीमा से सटे नरवारी गांव में रविवार को हिंदू लोगों का धर्मांतरण कराने के मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष ने अखंड नगर थाने से पुलिस बुला ली। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
अखंड नगर थाना क्षेत्र के नरवारी गांव में रविवार दोपहर पौधनरामपुर निवासी राममूर्ति विश्वकर्मा पहुंचे। उनका आरोप है कि गांव के एक घर में इलाज के नाम पर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें कुछ धार्मिक पुस्तकें भी दी जा रही थी। यह देखने के बाद उन्होंने गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह व बड़ौराख्वाजापुर निवासी लाल जी मिश्र को बुला लिया। उन दोनों के पहुंचने के बाद राम मूर्ति ने धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे लोगों को मना किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की जानकारी होने पर अखंड नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से छह लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में अंबेडकरनगर, आजमगढ़ के कुछ पुरूष व महिलाएं भी शामिल हैं। राममूर्ति विश्वकर्मा ने अखंड नगर थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। देर शाम में थाने में लोग जमा रहे। थानाध्यक्ष अखंड नगर श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर मिली है कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

के मास न्यूज कादीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

seventeen + ten =