अखंड नगर/ सुल्तानपुर
स्थानीय थाना क्षेत्र में के डोमापुर गांव में हुए गोली काण्ड में घायल श्रवण कुमार निषाद का, उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो जाने से पोस्टमार्टम के पश्चात शव बुधवार को रात्रि लगभग नौ बजे गांव पहुंचा।
मृतक के घर पर सगे सम्बन्धितों एवं शुभचिंतकों की भारी भीड़ जमा एवं पुलिस जमा थी।शव को देखते ही पूरा माहौल भावुक हो हुआ माता पिता एवं बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
पिता के अनुसार श्रवण का अन्तिम संस्कार वृहस्पतिवार को सुबह हिन्दू रिति-रिवाज के अनुसार किया जाएगा।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा निरीक्षक ने बताया कि घटना के पश्चात पिता सभाजीत निषाद द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन नामजद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत था जिनमें से दो नामजद आरोपियों,मुख्य आरोपी प्रवीन कुमार निषाद एवं सन्तोष कुमार दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,शेष आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच-पड़ताल गहनता से की जा रही है।















