अखण्डनगर (सुल्तानपुर)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 171.900 किलोमीटर पर मंगलवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का दुर्घटनाग्रस्त शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर यूपी डा के एम्बुलेंस सेवा द्वारा बुधवार सुबह लगभग आठ बजे शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया।
डॉक्टर द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस उपनिरीक्षक हैदर अली मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है तथा मामले की जांच-पड़ताल जारी है।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर
In
















