अखण्डनगर।सुल्तानपुर
डोमापुर हत्या कांड में मृतक श्रवण कुमार निषाद का शव गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे अंतिम संस्कार के लिए घर से उठाया गया। शव को पिता सभाजीत निषाद, छोटे भाई सर्वेश कुमार तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने कंधा दिया। घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों और जनप्रतिनिधियों की भीड़ जुटी रही। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं सपा नेता राधेकांत यादव, भाजपा जिला मंत्री राजेश कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा निरीक्षक एवं कन्हैया कुमार पाण्डेय पुलिस चौकी प्रभारी राहुलनगर पुलिस बल के साथ तैनात रहे। मृतक का अंतिम संस्कार नेमपुर घाट पर किया जाएगा जैसे लाश पोस्टमार्टम होकर आई ग्राम पंचायत डोमा पुर मे उनके परिवार मे चीख़-पुकार शुरु हो गई गाँव मे लोग अक्रोष दिखे घर-परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।
नरेश कुमार के मास न्यूज अखण्डनगर सुल्तानपुर















