अखण्डनगर/ सुल्तानपुर
मामला ग्राम पंचायत ढेकहा मिसिर पुर थाना अखण्डनगर तहसील कादीपुर जनपद सुल्तानपुर का है जहां पर अन्तयोष्टि भवन निर्माण कार्य को लेकर जनता मे अक्रोष पैदा हुआ है।ग्राम पंचायत ढेकहा मिसिर पुर मे अन्तयोष्टि भवन निर्माण के लिए जमीन दर्ज है। लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा जहां निर्माण कराऐ जा रहे है। उसके सामने कई वर्षो से पक्का मकान बना है।जिसके कारण जनता मे काफी अक्रोष देखने को मिले क्योकि आवादी से से सटा है। अन्तयोष्टि भवन जहां निर्माण हो रहा है।ग्राम पंचायत के कुछ लोगो द्वारा विरोध किया जा रहा है। उनका कहना यह कि मुर्दा जहाँ पर जलाया जा रहा वही बनवाया जाय। अनीता,चौहान अंजली चौहान ,रुक्मणी चौहान ,अनन्या चौहान, रंजना चौहान ,शिवानी चौहान, प्रभावती देवी, केवला देवी ,अर्पिता चौहान ,शीला चौहान ,सनमा चौहान, शिवम चौहान ,विपुल चौहान ,शिवान चौहान, अनिल चौहान ,अनुराग चौहान ,राजू ,राम बचन, चौहान इत्यादि ने विरोध जताए।
ढेकहा मिसिर पुर के प्रधान सूरज तिवारी से हुई बातचीत में उनके द्वारा बताए गई जमीन अन्तयोष्टि भवन के निर्माण कार्य के लिए दर्ज है।अधिकारी कर्मचारी द्वारा चिन्हित की गई है।ग्राम प्रधान ने अवगत कराया कि वहां पर मुर्दा नही जलाया जायेगा। जहां श्मशान घाट पर मुर्दा जलाया जाता हैवही जलेगा। विवादित जमीन पर लकड़ी गोदाम मुंडन संस्कार आदि का उपयोग किया जायेगा ।
नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर



















