गेहूं मड़ाई के दौरान मामूली बात चीत में बढ़ा विवाद

0
1

ब्रेकिंग न्यूज़, अखण्डनगर।

गेहूं मड़ाई के दौरान मामूली बात चीत में बढ़ा विवाद

अखण्डनगर थाना क्षेत्र के बनवहासिरखिनपुर गांव में रविवार को रात्रि लगभग आठ बजे गेहूं की मड़ाई के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि रायपुर के कुछ लोग और वनबहासिरिखिनपुर गांव के अवनीन्द्र सिंह के बीच कहासुनी बढ़कर विवाद में बदल गई। रात में एक पक्ष द्वारा थाने में तहरीर दी गई। जिसकी जांच पड़ताल के लिए सोमवार सुबह पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

इसी बीच रायपुर गांव के दूसरे पक्ष के लोग मोटरसाइकिल से लाठी-डंडों से लैस होकर वनबहासिरिखिनपुर गांव पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (जिसकी पुष्टि नहीं की जाती है।)

थाना प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप वर्मा निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है दोषियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें