बहन की विदाई से पहिले भाई की गोली लगने से मौत

0
10

 

अखंड नगर/सुल्तान पुर

 

अखंड नगर थाना क्षेत्र के डोमा पुर गांव में हुई गोलीकांड में घायल 23साल के श्रवण कुमार की बुधवार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई श्रवण अपनी छोटी बहन की शादी के लिए मुंबई से घर आया था जिसकी विदाई बुधवार को होनी थी इस घटना में उसके फुफेरे भाई प्रवीण कुमार पर गोली मारने का आरोप है l परिजनों के अनुसार सोमवार शाम 6:30 बजे श्रवण अपने पड़ोसी आनंद निषाद के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था आरोप है कि वहीं से उसके फुफेरे भाई प्रवीण कुमार ने अपने दो साथियों के साथ उसे बुलाया और राहुल नगर हामिद पुर मार्ग पर ले जाया गया वही पर किसी विवाद को लेकर नजदीक से गोली मार दिया गया गोली सुनकर ग्रामीणों ने मौके से पहुंच कर घायल श्रवण कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया l प्राथमिक उपचार के बाद श्रवण कुमार को अंबेडकर नगर और फिर गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई l श्रवण कुमार मुंबई में वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले को गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी l

 

के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें