पंचायतों, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में होगा वृक्षारोपण अभियान

0
8

 

 

सुल्तानपुर/अखंड नगर

 

अखण्डनगर विकास क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों, परिषदीय विद्यालयों तथा सरकारी कार्यालय परिसरों में 12 जुलाई को शासन के निर्देशानुसार व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी शिव प्रसाद सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी राम बहादुर वर्मा, पशु-चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार और विभागीय कर्मचारियों की टीम जनसेवक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित पौधशाला, पाराबासूपुर पहुंची। अधिकारियों ने पौधों के वितरण और उपलब्धता की समीक्षा की।

 

खण्ड विकास अधिकारी ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों को शुक्रवार और शनिवार तक पौध वितरण हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से पौधे समय पर गांवों तक पहुंचें और 12 जुलाई को कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों से पौधे समय से लेने और अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बेहराभारी और वीरी हाजीपुर में वृहद कार्यक्रम होगा, जिसमें विधायक राजेश गौतम भी शामिल होंगे। प्रत्येक पंचायत और विद्यालय को जियो-टैगिंग सहित रिपोर्ट भेजनी होगी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें