आजाद वर्मा हत्याकांड में आया नया मोड़, पुराने आरोपी निर्दोष पुलिस ने वाहन सहित दो नये आरोपियों को किया गिरफ्तार एक की तलाश जारी

0
1

बरौंसा सुल्तानपुर

जनपद सुल्तानपुर थाना गोसाईगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कारी बहार जासापारा में दिनांक 28,6 ,2026 को आजाद वर्मा को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी जिसमें कूट रचित बयान के आधार पर 6 मुलजिम बनाए गए थे जिसमें पांच को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है मामले में नया मोड़ तब आ गया जब मृतक आजाद वर्मा के पिता के बयान पर पुलिस ने जांच करना शुरू किया तो सच्चाई सामने आ गई दिनांक 29 ,6 ,2026 ,को वादी बदल वर्मा की सोशल मीडिया पर प्रसारित अज्ञात सोर्स के मोबाइल के एक वीडियो पर आधारित तहरीर पर अभियोग के क्रम में विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित की गई प्रकरण में साक्ष्य संकलन के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक आजाद वर्मा एवं उसके तीन साथी अभिषेक वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा उर्फ कल्लू उम्र करीब 21 वर्ष, अभिषेक वर्मा पुत्र रामजनक वर्मा उम्र करीब 23 वर्ष ,व अमन वर्मा पुत्र दिलीप वर्मा चारों अभिषेक वर्मा पुत्र राम जनक वर्मा की काली स्कॉर्पियो में एक नई अवैध पिस्टल लेकर आए थे जिसमें उसे चलाने के प्रयास में अभिषेक पुत्र विजय बहादुर द्वारा एक्सीडेंटल फायर से एक गोली गाड़ी की सीट से आर पार होकर मृतक आजाद वर्मा के कमर पर लग गई जिसके उपरांत आपस में अमन वर्मा इन सभी में विवाद हो गया और उसे गाड़ी से उतार कर तीनों लोग काफी देर गांव वउसके आसपास घूमते रहे सोचे समझे तरीके से खून तेजी से बहता देख सीधे उसे स्कॉर्पियो से सुल्तानपुर ले गए वहां पुलिस को सूचना देते हुए लखनऊ रवाना हो गए जहां पूर्व प्रचलित क्रॉस अभियोगों से संबंधित अभियुक्त ऑब्लिक वादी एवं गवाहों में एक वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया उक्त विश्वसनीय एवं वैज्ञानिक तत्थो से पुष्ट सूचना पर तीनों की तलाश की गई तो पता चला कि तीनों घटना के बाद गांव से फरार हैं आज रात्रि 8 ,9 ,7 ,2026 को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की घटना के बाद अभियुक्त अभिषेक वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा व अभिषेक बर्मा पुत्र राम जनक वर्मा लखनऊ में कहीं शरण लिए हुए हैं बताए हुए स्थान पर मिल सकते हैं टीम भेज कर खोजा गया तो थाना पीजीआई के वृंदावन योजना सेक्टर 16 से इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों की निशानीदेही पर अभिषेक वर्मा पुत्र राम जनक वर्मा की घटना से संबंधित काली स्कॉर्पियो को बाईपास रेलवे ओवरब्रिज पकरौली से बरामद किया गया है यूनिट फील्ड के माध्यम से तलाशी में वहां से घटना में प्रयुक्त शस्त्र खोखा कारतूस एवं खून मिला है तथा ड्राइवरिंग सीट के बगल वाली सीट में गोली के एंट्री और एग्जिट का छेद मौजूद है गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुकर न्यायिकअभिरक्षा में जेल भेजा गया विधिक कार्रवाई प्रचलित

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें