सुल्तानपुर
जनपद सुल्तानपुर थाना क्षेत्र अखंड नगर के ग्राम पंचायत ढेकहा मिसिरपुर की घटना है सूत्रों का कहना है कि सचिन यादव पुत्र स्व. राजबली यादव उम्र लगभग 23 वर्ष अपने नए घर से लगभग 250 मीटर की दूरी पर पुराने घर रात लगभग 8.30 बजे खाना खाने जा रहे थे ।अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में घात लगा कर बैठे थे रास्ते मे सुनसान पा कर बदमाशों ने धारदार हथियार से सचिन पर जानलेवा हमला कर दिया। सचिन हल्लागुहार मचाया तो आस पास के लोग पहुँचे तो सचिन गंभीर रूप से घायल पड़ा था आनन फनान मे परिजन एवं ग्रामीण की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंड नगर पहुँचे जहाँ पर गंभीर रूप से घायल सचिन का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अखंडनगर ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जाँच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
In

















