मोहर्रम के दसवें दिन मुस्लिम समुदाय ने निकाला ताजिया जुलूस, ताज़िए को नम आंखों से की खाक ये सुपुर्द

0
1

 

मुडिला/ कादीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा मलिकपुर नोनरा में आज दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को ताजिया का जुलूस निकालते हुए दफन किया गया। यह ताजिया जुलूस को मलिकपुर के झगरिया पुरवे दोपहर लगभग 2 बजे निकालते हुए पूरे मलिकपुर ग्रामसभा में भ्रमण कराया गया। शाम लगभग 6 बजे मलिकाना नामक तालाब के पास दफन किया गया। यहां पर एक मेले का भी आयोजन किया गया। इस मोहर्रम में कुल 7 ताजिया का निर्माण किया गया था। ताजिया जुलूस के साथ शासन प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। यह ताजिया जुलूस मलिकपुर में हर वर्ष किया जाता है।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें