अम्बेडकरनगर
थाना जैतपुर क्षेत्र में 6 अप्रैल 26 को समय करीब 10:30 बजे रात्रि में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोविंदपुर में प्राइमरी स्कूल के पास एक महिला ने फांसी लगा लिया है। उक्त सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि मृतका इंदु यादव पत्नी उमाशंकर यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासिनी ग्राम मरौचा थाना बसखारी जनपद अंबेडकर नगर अपने मायके ग्राम गोविंदपुर मारिकपुर थाना जैतपुर अपने पिता स्व. रामनाथ यादव के यहां आई थी । मृतका काफी समय से बीमार चल रही थी बताया जा रहा है कि आपरेशन से एक बच्ची पैदा हुई है वो भी बीमार रहती है जो करीब 6 माह की है। मृतका के दो भाई व मां है पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। करीब डेढ़ वर्ष से मायके रह रही मृतका का डिलीवरी का ऑपरेशन लखनऊ में विगत छः माह पूर्व हुआ था । अक्सर बीमार रहने पर सुबह 11:00 बजे अपने घर से अकबरपुर दवा लेने के लिए कहकर निकली थी काफी समय वापस नहीं आई तो परिजन उसको ढूंढने निकले पूरा दिन बीत जाने पर शाम को करीब 9 बजे घटना की जानकारी हुई। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टी के आजाद मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जांच शुरू कर दिया है।


















