लुप्त होती विधा को पुनर्जीवित करने का संकल्प: जादूगर एमके पंडित के शो का भव्य आगाज

0
13

जलालपुर/अम्बेडकरनगर* । मंगलम मैरिज हॉल में मशहूर जादूगर एमके पंडित के जादू शो की धूम मच गई। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने फीता काटकर इस आयोजन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के अंधाधुंध दौर में विलुप्त होती पारंपरिक कलाओं को संजोने के लिए ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।जादूगर एमके पंडित ने कहा, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जादू जैसी विधाएं किनारे होती जा रही हैं, लेकिन मैंने इसे पुनर्जीवित करके दर्शकों के बीच फिर से स्थापित करने का संकल्प लिया है। प्रबंधक आरिफ ने बताया कि यह जादू का सफर  16 अप्रैल तक जारी रहेगा। “प्रतिदिन दो शो आयोजित किए जाएंगे, जहां दर्शकों को चौंकाने वाले करतब, अद्भुत जादू के प्रयोग और हैरान करने वाले प्रयोग देखने को मिलेंगे. मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने बताया कि नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यह शो आकर्षण केंद्र बना हुआ है। .इस मौके पर मानिकचंद सोनी, रामलाल देवर्षि, अरुण मिश्र , अजीत निषाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और जादू प्रेमी मौजूद रहे। दर्शकों ने इस आयोजन को लुप्त होती सांस्कृतिक विरासत को संजोने की सार्थक पहल बताया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें