जैतपुर/अंबेडकरनगर
जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोदरा निवासी रमेश चंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही राम पलट निषाद उर्फ पलटू पुत्र पंचराम निषाद पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 23 फरवरी 2026 को लगभग सुबह 11 बजे उन्हें बहाने से गेदुरी गंज बाजार में बुलाया गया। वहां पहले से दो अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। आरोप है कि जैसे ही वह वहां पहुंचे, राम पलट निषाद अपने साथियों के साथ मां-बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में रमेश चंद्र यादव के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाना जैतपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















