अंबेडकरनगर/पांच विधानसभा क्षेत्रों से चुनावी मैदान में 62 उम्मीदवार

0
77

अंबेडकरनगर/विधानसभा चुनाव में नामांकन का दौर थमने के बाद दावेदारों की लंबी कतार है। विधानसभा क्षेत्र कटेहरी, टांडा, आलापुर, जलालपुर और अकबरपुर से महिला व पुरुष समेत कुल 62 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया है। 53 दावेदार पुरुष और नौ महिला उम्मीदवार हैं। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 16 को नामांकन वापसी के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। नौ महिला उम्मीदवारों में अकेले कांग्रेस ने पांच विधानसभा क्षेत्रों के सापेक्ष चार सीटों में अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर और आलापुर में महिला उम्मीदवारों को उतारा है। टांडा की सीट पर पुरुष उम्मीदवार को मौका दिया है।अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 19 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत तीन निर्दलीय उम्मीदवार सामने आए हैं। सात उम्मीदवारों पर मुकदमे दर्ज हैं, जबकि 12 बेदाग हैं। यहां से तीन महिलाएं ताल ठोंक रही हैं। दूसरे नंबर पर टांडा विधानसभा क्षेत्र में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भी भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के अलावा दो निर्दलीय हैं। महज एक महिला उम्मीदवार मैदान में है। खास बात यह कि सभी का दामन दागदार है। इनके खिलाफ कानून से खिलवाड़ करने का केस दर्ज है। तीसरे नंबर पर आलापुर विधानसभा क्षेत्र से 11 उम्मीदवार हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से भी तीन महिलाएं सामने आई हैं। यहां पांच उम्मीदवारों के खिलाफ विभिन्न मामलों में केस दर्ज है, जबकि छह की छवि बेदाग है। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से कुल नौ उम्मीदवारों में एक महिला है। दो उम्मीदवारों पर केस दर्ज है, जबकि सात उम्मीदवार बेदाग हैं। जनपद की यही इकलौती सीट है, जहां से भाजपा के बजाए निषाद पार्टी गठबंधन का उम्मीदवार है। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से भी कुल नौ उम्मीदवार सामने आए हैं। दो महिलाएं मैदान में ताल ठोंक रही हैं। यहां भी दो उम्मीदवारों पर केस दर्ज है। सात उम्मीदवार बेदाग हैं।
आधी आबादी की भागीदारी : विधानसभा क्षेत्र कटेहरी में इकलौती कांग्रेस पार्टी ने महिला उम्मीदवार उतारा है। टांडा में इकलौती बसपा ने महिला को स्थान दिया है। आलापुर में कांग्रेस व बसपा संग विकासशील इंसान पार्टी ने महिलाओं को स्थान दिया है। जलालपुर में कांग्रेस के अलावा गरीब समाज पार्टी ने महिला उम्मीदवार उतारा है। अकबरपुर में कांग्रेस और बहुजन मुक्ति पार्टी ने महिला उम्मीदवार को स्थान दिया तो एक निर्दलीय महिला भी मैदान में है

In