अखण्डनगर थाने पर संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने ली शपथ, बाबा साहेब को अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
अखण्डनगर, सुल्तानपुर
अखण्डनगर थाने पर 26 नवम्बर को संविधान दिवस के शुभ अवसर पर S. H .O.धीरेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व मे समस्त पुलिस प्रशासन द्वारा संविधान के प्रति शपथ ग्रहण की गई।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे पुलिस प्रशासन ने संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को फूल-माला चढ़ाकर नमन किया और संविधान की रक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा निष्पक्ष रूप से कर्तव्य पालन करने की शपथ ली।
गौरतलब है कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा लिखे गए संविधान पर ही देश की कानून व्यवस्था चलती है। संविधान दिवस के अवसर पर थाना परिसर में संविधान के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का भाव देखने को मिला।
*नरेश कुमारकेमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर, सुल्तानपुर*




















