अम्बेडकरनगर: रंगों का पर्व होली बुधवार को भियांव ब्लॉक क्षेत्र के मद्धूपुर गांव में पूरे उल्लास, उमंग और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह होते ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग अबीर-गुलाल में सराबोर नजर आए। पूरा क्षेत्र होली के पारंपरिक गीतों, ढोलक की थाप और रंग-बिरंगे गुलाल से उत्सवमय वातावरण में डूब गया।पर्व की शुरुआत विधिवत होलिका दहन के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद रंगों का उत्सव शुरू हुआ और प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज पाठक के नेतृत्व में आयोजित विशाल होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने गले मिलकर रंग लगाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपक शुक्ला, ग्राम प्रधान किसुनदासपुर आनंद मिश्रा, सौरभ पाठक उर्फ “पिंटू”, सोनू उपाध्याय, सेना के जवान प्रमोद उपाध्याय, एडवोकेट उमाकांत तिवारी, जय शंकर सिंह उर्फ “मिंटू”, भाजपा नेता शंभू पाठक, सुरेन्द्र उपाध्याय, गुड्डू उपाध्याय, गुलाब पाठक, गिरीश मिश्रा, अंकित, बृजेश यादव सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान पंकज पाठक ने उपस्थित लोगों को गुझिया एवं मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का पर्व है। उनके आवास पर दिनभर उल्लास का माहौल बना रहा और होली ने एक बार फिर क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक समरसता की सुंदर मिसाल पेश की।
ऐतिहासिक उत्साह के साथ मना रंगोत्सव: मद्धूपुर में होली मिलन समारोह बना सामाजिक एकता का प्रतीक
In


















