कॉलेज छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, नकदी व जेवर भी ले गई युवती

0
198

अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के भीखपुर कला गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीए तृतीय वर्ष की छात्रा को  युवक ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। पीड़ित परिवार के अनुसार युवती घर से नकदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई है।पीड़ित ने दिए तहरीर में बताया कि उसकी बहन उम्र करीब 18 वर्ष मां फूलपत्ती देवी महाविद्यालय भीखपुर कला में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि भीखपुर निवासी अजय कुमार पुत्र करिया उर्फ रामचंद्र काफी समय से चोरी-छिपे युवती से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था और कभी-कभी कॉलेज आते-जाते समय रास्ते में रोककर भी संपर्क करता था। युवक अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बात किया करता था।परिजनों के मुताबिक दिनांक 10 फरवरी 2026 को सुबह करीब 5:30 बजे युवती शौच के लिए गांव के बाहर गई थी, जहां पहले से मौजूद युवक उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर कहीं फरार हो गया।काफी देर तक जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जाते समय युवती घर में रखे लगभग 68 हजार रुपये नकद तथा मां और भाभी के जेवरात भी अपने साथ ले गई।पीड़ित परिवार ने जैतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें