प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप यादव के पिता जी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

0
285

जैतपुर/अंबेडकरनगर

भियांव ब्लॉक क्षेत्र के गारोपुर निवासी ग्राम प्रधान एवम प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप यादव जी के पिता राम नवल यादव जी (पूर्व प्रधान) का देहांत 03/ 02/ 24 को अपराह्न में हो गया। वे 84 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके थे। जो कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। बताया जाता है कि मृतक राम नवल यादव जी के घर आज़ादी के बाद से क़रीब 10 बार प्रधानी उनके घर में रही है। आज भी वर्तमान में उनके लड़के राम प्रताप यादव जो कि प्रधान संघ अध्यक्ष भी हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी से चली आ रही ग्राम प्रधानी के माध्यम से उनके नक्शे कदम पर चलते हुए लोगों की सेवा कर रहे हैं। वे गरीबों के मसीहा थे। गांव क्षेत्र में काफ़ी लोगो की मदद करते रहते थे। कोई भी व्यक्ति निराश नहीं हुआ। इनके पिता जी ग्राम प्रधान हुआ करते थे। जिनकी मृत्यु आज क़रीब 03:30 बजे शाम को मेयो हैस्पिटल में हो गई। उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 04/02/2024 को पूर्वाह्न में 10 बजे मझुवी नदी के गारोपुर शमशान घाट पर किया जायेगा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

three × five =